देसूरी: मुठाना गाँव में पुराने विवाद को लेकर वृद्ध पर हमला, मंदिर से लौटते समय कान से सोने का झेला छीना, तीन आरोपी गिरफ्तार
Desuri, Pali | Apr 12, 2025 सादड़ी थाना क्षेत्र के मुठाना गांव में शनिवार शाम 4.30 बजे एक पारिवारिक पुराना विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सतीमाता मंदिर से घर लौट रहे फगाराम देवासी और उनकी पत्नी पर चार लोगों ने हमला कर दिया।आरोपियों ने वृद्ध फगाराम देवासी के कान से सोने का झेला छीन लिया, जिससे उनका कान कट गया। घायल फगाराम को लहूलुहान हालत में सादड़ी सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।