देसूरी: देसूरी के आना गांव में घायल लेपर्ड दिखा, जोधपुर से बुलाई गई टीम, 15 दिन पहले भी वन विभाग ने किया था रेस्क्यू का प्रयास
Desuri, Pali | Apr 13, 2025 देसूरी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से घायल अवस्था में घूम रहे एक लेपर्ड को रविवार शाम 5.30 बजे फिर देखा गया। अब वन विभाग की टीम जोधपुर से रेस्क्यू टीम बुलाकर उसका उपचार कराएगी। देसूरी ब्लॉक के आना गांव और आसपास के क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से एक लेपर्ड घायल अवस्था में भटकता देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने करीब दो सप्ताह पहले इसकी सूचना वन विभाग को दी थी।