देसूरी: सादड़ी में दूषित पानी की सप्लाई, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से मिला गंदा पानी, लोगों ने सुधार की की मांग
Desuri, Pali | Apr 14, 2025 सादड़ी में सोमवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। जिसको लेकर सोमवार दोपहर 4 बजे नगरपालिका पार्षद रमेश प्रजापत ने इसकी शिकायत कर जल्द समस्या समाधान की मांग की। सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के बारली सादड़ी में सरिया देवी मंदिर गली, गुदों वाली गली, शनिश्चर मंदिर गली और आकाश गंगा कॉलोनी बारली सादड़ी में मटमैला पानी आया। लोगो ने जल्द ही समाधान् की मांग की।