नावकोठी: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी नावकोठी में महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य,परिवार कल्याण परामर्श शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें 101 गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच की गई। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की ऊंचाई वजन आदि की जांच। हुई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव की सलाह दी।