नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के सभी प्लस टू स्कूल में दीक्षांत समारोह का आयोजन,बच्चों ने मतदाता जागरूकता हेतु बनाई रंगोली
नावकोठी प्रखंड के सभी प्लस टू स्कूल में दीक्षांत समारोह सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में BDO चिरंजीवी पांडे BEO राजेंद्र पांडे BPM मुजाहिदुल इस्लाम विभिन्न विद्यालय के हेड मास्टर सहित BRP आदि शामिल हुए। बच्चों ने मतदाता जागरूकता हेतु रंगोली कविता प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान प्रगति पत्रक का वितरण किया गया।