नावकोठी: विष्णुपुर से एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का थाना में मामला दर्ज,पुलिस तहकीकात में जुटी
नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर से एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला थाना में दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में युवती के पिता ने समसा के अरुण कुमार एवं उसके माता-पिता भाई को नामजद करते हुए कहा कि उपरोक्त लोगों ने मेरे पुत्री को बहला फुसला कर कहीं भाग ले गया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर कार्रवाई शुरू कर दी है