नावकोठी: समसा एवं तुरकिया ढाला के बीच बूढी गंडक नदी में मिला एक अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी
थाना क्षेत्र के समसा तुरकिया के बीच बूढी गंडक नदी में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से आसपास में सनसनी फैल गई। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अज्ञात महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक शादीशुदा महिला जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष है उसे अन्यत्र मारकर बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया है