नावकोठी: ईद,रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा,लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नावकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।
नवाकोटी थाना परिसर में ईद रामनवमी चैती दुर्गा तथा लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीवी पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि महीना के साधना के बाद ईद उल फितर का पर्व आया है। इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की जरूरत है। दिनेश कुमार ने शरारती तत्व पर पैनी नजर रखने की बात बताई।