नावकोठी: सैदपुर में सीपीएम लोकल कमेटी की प्रखंड स्तरीय बैठक,बेगूसराय नगर के पूर्व विधायक हुए शामिल
विष्णुपुर पंचायत के सैदपुर में CPM लोकल कमेटी की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता कपिलदेव प्रसाद महतो ने किया. इस अवसर पर बेगूसराय के नगर पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भाजपा के 10 सालों के विफलता की चर्चा करते हुए उसकी जमकर आलोचना की. ईडी सीबीआई,आईटी के गलत इस्तेमाल कर विपक्षी पार्टी के नेताओं को डराने धमकाने की निंदा की।