उदयपुर में आस्था के केंद्र पर कायराना हमला: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों का तांडव, प्रभु की प्रतिमा पर फेंकी गेंती—पर बाल भी बांका न कर सके पापी, भक्तों ने कहा: 'यह साक्षात अतिशय है!'
उदयपुर (सेक्टर-3, नेमिनाथ जैन कॉलोनी) स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में देर रात बेखौफ चोरों ने तांडव मचाया। दानपेटी तोड़कर करीब ₹4 लाख नकद, छत्र और चांदी के सामान पर हाथ साफ किया।
अधर्मियों ने लगभग 10 फीट की दूरी से वीतरागी प्रभु की पाषाण प्रतिमा पर लोहे की गेंती फेंकी, लेकिन भगवान शांतिनाथ के तेज व अतिशय से प्रतिमा पर खरोंच तक नहीं आई। गर्भ गृह में विराजित स्फटिक रत्न की दुर्लभ प्रतिमा भी पूरी तरह सुरक्षित रही।
सूचना मिलते ही भाजपा आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, मंदिर समिति अध्यक्ष शांतिलाल अखावत, सचिव डॉ. महावीर प्रसाद जैन, राजमल गौदडोत और राजमल टीमरुवी मौके पर पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
एडिशनल एसपी उमेश ओझा व FSL टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। सकल जैन समाज ने दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है।
#Udaipur #JainTemple #UdaipurNews #JainSamaj #RajasthanPolice ShantinathBhagwan CrimeNews