नाथद्वारा में दाऊदी बोहरा समाज का भव्य जुलूस
हुज़ूर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब के जन्मदिन के मुबारक अवसर पर नाथद्वारा में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस बोहरा बाज़ार से शुरू होकर चौपाटी, लंबी सड़क, फ़ौज मोहल्ला, एहलिया कुण्ड और मोची बाज़ार होते हुए पुनः बोहरा बाज़ार पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मिलाद के इस मुबारक अवसर पर अपनी खुशियां जाहिर कीं।
वहीं, श्रीनाथ जी की हवेली के बाहर जुलूस पहुंचने पर अदब और सम्मान के साथ सलामी दी गई।
इस दौरान नाथद्वारा में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सम्मान की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
नाथद्वारा से खास रिपोर्ट — Nathdwara Blog।