श्रीजी की सेवा में पधारे तिलकायत महाराजश्री व विशाल बावा साहब ।
श्रीनाथजी मंदिर में नवाचार और विकास कार्यों पर मंथन, वैष्णव सुविधार्थ नए पुल का किया शुभारंभ_
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत गोस्वामी 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराजश्री एवं चिरंजीव गोस्वामी 105 विशाल बावा श्रीजी प्रभु की सांझी की सेवा में नाथद्वारा पधारे। इस दौरान दोनों ने श्रीनाथजी मंदिर से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया और इनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विशेष रूप से गोस्वामी चिरंजीव 105
विशाल बावा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘स्वच्छ नाथद्वारा-हरित नाथद्वारा विजन 2030’ को लेकर विचार-विमर्श हुआ, नाथद्वारा को स्वच्छ एवं हरित बनाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करने तथा मौजूदा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
श्रीन