करगहर: पारिवारिक विवाद में सज्जनडिहरा में हुई मारपीट के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सज्जनडिहरा में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में जयप्रकाश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के द्वारा 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें कैमूर जिले के भभुआ निवासी प्रमोद तिवारी, संध्या तिवारी, मधुकांत तिवारी, निर्मला तिवारी, हर्ष तिवारी एवं पूजा तिवारी शामिल है। इन सभी पर करगहर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।