करगहर: बिजली विभाग के धावा दल ने खडा़री में बिजली चोरी करने वाले चार लोगों को पकड़ा, थाने में प्राथमिकी दर्ज
करगहर थाना क्षेत्र के खडारी में बिजली विभाग के धावा दल के द्वारा बिजली चोरी करने वाले चार लोगों को पकड़ा गया है। जिन पर करगहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें संतोष मिश्र, अरुण कुमार सिंह, बसंती देवी, कमलेश कुमार शामिल है। इन सभी पर बिजली विभाग के द्वारा फाइन लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।