हजारीबाग: बड़कागांव में आसमान से गिरी रहस्यमयी मशीन, फटे गुब्बारे के साथ मिला दक्षिण कोरिया निर्मित उपकरण; ग्रामीणों में मचा कौतूहल
हजारीबाग (झारखंड): झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिकरी गांव में आसमान से एक रहस्यमयी उपकरण गिरने की घटना सामने आई है। खेत में फटे हुए गुब्बारे के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन मिलने से ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। शुरुआत में लोग इसे किसी अज्ञात अंतरिक्ष उपकरण या जासूसी मशीन के रूप में देखने लगे, लेकिन मौसम विभाग की जानकारी के बाद इस रहस्य से पर्दा उठ गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को गुब्बारे से जुड़ा एक उपकरण दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया।
दक्षिण कोरिया में निर्मित है रेडियोसोंडे, मॉडल WHR-301D
उपकरण पर लगे लेबल के अनुसार, यह दक्षिण कोरिया की कंपनी द्वारा निर्मित वेदर्ली (Weatherly) कंपनी का रे�