चलकुशा : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कारवाई
चलकुशा : थाना कांड संख्या 71/25 के फरार अभियुक्त डेगनी देवी, पति जिबलाल साव के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय एवं एसआई आलोक कुमार सोरेन के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायिक आदेश के आलोक में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान घर से किसी भी प्रकार की चल-अचल संपत्ति बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने मकान पर कुर्की का इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।