01 नवंबर को जिले के 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सीसीटीवी निगरानी से लेकर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं तक की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
परीक्षा कक्षों की प्रत्येक गतिविधि पर रहेगी नजर, सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को मिलेगा प्रवेश
पाकुड़ : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 01 नवंबर को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज व अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मानक संच�