पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- राजद को भ्रष्टाचार और पैसे के दुरुपयोग पर नहीं बोलना चाहिए
राजद ने सीएम की महिला संवाद यात्रा को पैसे का दुरुपयोग बताया है। अब इस पर दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार की सुबह 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजद को भ्रष्टाचार और पैसे के दुरुपयोग पर नहीं बोलना चाहिए।