विजयनगर: बारां डिपो से जोधपुर संचालित रोडवेज बस के नागोला-भिनाय पहुंचने पर किया गया स्वागत, बस चलने से क्षेत्र में हर्ष की लहर
बारां डिपो की रोडवेज बस जो बारां से जोधपुर हाल ही में संचालित हुई है,जिसके शनिवार को शाम करीब 7:30 बजे भिनाय पहुंचने पर बस चालक जय सिंह व बस परिचालक संतोष मेहता का स्वागत किया गया।बस एक महीने के परीक्षण पर चलेगी यदि यात्री भार पर्याप्त नहीं मिला तो यह बस एक महीने बाद बंद भी हो सकती है।केकड़ी,मसूदा विधायक के साथ सीएम डिप्टी सीएम का आभार जताया है।