लखीसराय: अमहरा पुलिस ने मोरमा गांव से छेड़खानी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक किशोर भी निरुद्ध
अमहरा पुलिस ने मोरमा गांव से छेड़खानी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक किशोर को निरुद्ध किया गया. जिसे गुरुवार अपराह्न 2:20 बजे अमहरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में मोरमा गांव के रहने वाले चंद्रदेव यादव के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. कांड संख्या 38/26 पोक्सो एक्ट की प्राथमिकी दर्ज हुआ.