शिवहर: एसडीपीओ ने पिपराही थाने का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
शिवहर एसडीपीओ सुशील कुमार रविवार दोपहर तीन बजे बताया कि पिपराही थाना का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के क्रम में लंबित कांड की समीक्षा किया है. फरार चल रहे वारंटी व अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे. वही निरिक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि थाना पर आम जनता की समस्या को प्राथमिकता देने के साथ उनकी समस्या को तुंरत सुनकर समाधान किया जाए।