जमुई: जमुई कोर्ट में अलग-अलग आपराधिक मामलों में चार अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 जमुई कोर्ट में सोमवार की शाम 4 के करीब अलग-अलग आपराधिक मामले में चार अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया।जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जमुई मंडल कारा भेज दिया गया। आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त की पहचान इस्लामनगर निवासी इलायची देवी, बेद्रा निवासी खूब लाल मरांडी, इस्लामनगर वारा निवासी कारू यादव मनीयड्डा निवासी नीरज के रूप में की गई है।