जमुई: मनिअड्डा जेल के पास मछली लदे पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, उप चालक की हुई मौत व चालक घायल
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा जेल के पास सोमवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से तेज रफ्तार मछली लदा पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए उपचालक का इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक बुरी तरह घायल हो गया।