जमुई: समाहरणालय परिसर से सोमवार को फाइलेरिया से बचाव एवं जागरूकता रथ को रवाना किया गया
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 समाहरणालय परिसर से सोमवार की दोपहर 3 बजे फाइलेरिया से बचाव एवं जागरूकता को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा द्वारा फाइलेरिया मुक्ति अभियान 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ताकि शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया मुक्ति अभियान को लेकर जागरूक किया जा सके।