जमुई: तेतरिया गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 जमुई जिले के तेतरिया गांव में नवनिर्मित मंदिर में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 221 कुंआरी कन्याएं व महिलाओं ने भाग लिया। इससे पूर्व विद्वान पंडितों की देख-रेख में मंत्रोच्चारण व विधि विधान के साथ डाढ़ा घाट से से कलश में जल भरा गया।