कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के पॉश कोसाबाड़ी इलाके में देर रात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि मकान मालिक उपाध्याय अपने परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं और घर पर ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर देर रात नकाबपोश चोर मकान में दाखिल हुए।