जतारा: देवखा पंचायत ने 40 ट्रॉली पुराना कचरा हटाकर सैराई गांव को कचरा मुक्त बनाया, स्वच्छता अभियान तेज़
जतारा जनपद की ग्राम पंचायत देवखा में स्वच्छता अभियान के तहत वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट हटाने का कार्य तेजी से जारी है। अभियान के अंतर्गत ग्राम सैराई से 40 ट्रॉली पुराने कचरे का सफलतापूर्वक निपटान कर गांव के अधिकांश हिस्से को कचरा मुक्त बना दिया गया है। इसके साथ ही गांव की सभी पुरानी नालियों की भी सफाई पूरी कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण क