बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत के नारेपुर धर्मपुर बछवाड़ा-समसा पथ पर स्थित चुरा मिल के पास बुधवार रात एक शीशम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। यह घटना बिना बारिश और आंधी के हुई, जिससे बछवाड़ा-समसा मार्ग घंटों तक बाधित रहा और आवाजाही प्रभावित हुई।
पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह रुक गया और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पेड़ को टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन फिर से प्रारंभ हो सका। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 112 की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ अचानक गिरा, जिससे यातायात और बिजली दोनों प्रभावित हुए। जिसे वन विभाग के कर्मी और मानव बलों द्वारा तुरंत ही सड़क पर से काटकर हटाया गया। इसके बाद आवाजाही और बिजली आपूर्ति बहाल हो सका।
मौके पर बिजली विभाग के मानव बल एमडी सितारे, अरुण कुमार, सिक्की कुमार, वन विभाग के कर्मी गौरव कुमार, नेपल कुमार और स्थानीय लोग राम बहादुर राय, विपिन राय, रुदल राय, कन्हैया राय, सुमन कुमार, विशाल कुमार, संजय राय, रामकुमार राय, राजा कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।