कटोरिया: कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित
Katoria, Banka | May 20, 2025 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रखंड बीस सूत्री की बैठक की गयी। मौके पर महिला संवाद कार्यक्रम, डाॅ भीम राव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर चर्चा हुई। वहीं बैठक में विभिन्न स्थान पर बिजली तार का झुका होना, बिना कवर का तार सहित कांवरिया पथ में तारों की मरम्मत का मुद्दा छाया रहा।