कटोरिया: जमुआ गांव में भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ की मारपीट, हुए जख्मी
Katoria, Banka | May 19, 2025 जमदाहा पंचायत के जमुआ गांव में सोमवार रात को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी तीनों को इलाज के लिए सोमवार रात करीब 9 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर जख्मी ने गांव के ही बंगाली यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।