कटोरिया: घुठिया गांव से एक वृद्ध लापता, पुत्र ने थाने में दी शिकायत, बरामदगी की गुहार लगाई
Katoria, Banka | May 18, 2025 बसमत्ता पंचायत के घुठिया गांव का 74 वर्षीय बालदेव यादव बीते शनिवार सुबह से घर से लापता है। जिसको लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे उसके पुत्र संजय यादव ने कटोरिया थाने में आवेदन देकर पिता की बरामदगी की गुहार लगाया है। जिसमें बताया है कि शनिवार सुबह उसका पिता शौच के लिए बहियार की ओर गया था, जिसके बाद उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।