कटोरिया: दुल्लीसार के पास पेड़ की टहनी टूटने से बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी
Katoria, Banka | May 19, 2025 कटोरिया- सूईया रोड स्थित दुल्लीसार के पास सोमवार रात करीब 9 बजे सड़क किनारे स्थित पेड़ की टहनी टूटकर मौके से गुजर रहे एक बाईक पर गिर गयी। इस घटना में बाइक सवार दोमुहान गांव के निजाम मियां एवं उसका भतीजा अब्बास मियां जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।