बिलासपुर: बिजली अधिकारियों के आश्वासन पर 28 घंटे बाद अशोकनगर बिजलीघर पर किसानों का धरना खत्म
अशोकनगर बिजलीघर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, बड़े ट्रांसफार्मर और जर्जर हाईटेंशन लाइनें बदलने जैसी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों ने रातभर बिजलीघर पर ही डेरा डाले रखा। मंगलवार दोपहर पहुंचे अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कर्मवीर सिंह द्वारा मांगों के निस्तारण का ल