चम्पावत: शादियों में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा- किसी भी स्थिति में नहीं होगी अनुमति
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की सुरक्षा के दृष्टिगत अगले आदेशों तक शादी समारोह, सामाजिक आयोजन, निजी उपयोग या किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया की डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रेड ज़ोन एवं बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।