चम्पावत: भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने कहा कि युद्ध विराम पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया दुर्भाग्यपूर्ण है
राजेश बिष्ट ने कहा कि विषम परिस्थितियों में सारे देश को मुट्ठी की तरह बंध कर कार्य करना चाहिए। विपक्षी दलों के बयान से पाकिस्तान को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ किए गए व्यवहार कई मायनों में भारत की दूरगामी सोच कूटनीति युद्ध कौशल को दुनिया के सामने में लाया है। भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है।