चम्पावत: चंपावत में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली निजात
चंपावत मुख्यालय से बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है, लेकिन किसानों का चेहरे खिल गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. डी कुमार ने बताया कि बारिश खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों में नमी हो गई है। सोमवार को चंपावत मुख्याल में सुबह मौसम साफ था। करीब 10 बजे बाद मौसम ने करवट बदली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। करीब एक बजे बाद बारिश शुरू हो गई।