चम्पावत: स्वाला में बैसाखी पर्व पर आयोजित 2 दिवसीय मेले का हुआ समापन, देव डांगरों ने भक्तों को दिया आशीर्वाद
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे हुए स्वाला ग्राम पंचायत में बैसाखी पर्व में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने आर्शीवाद लिया। विशाल भंडारे के बाद दो दिवसीय मेले का समापन किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वाला गांव में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। देर रात तक मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया।