चम्पावत: सुप्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में बैशाखी पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ
बैशाखी पूर्णिमा पर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मंहत पवन गिरी ने किया। इस दौरान धरमवीर, संजय पांडेय, संजय जोशी ने भेजा है बुलावा माता शेरावालिए, मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी, भज ले मन हरि नाम आदि गीत गाए। इस दौरान अमित गड़कोटी, गौरव पांडे, मुक्तेश वर्मा, नारायण आदि मौजूद रहे। इधर सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की