जमुई: मिर्जागंज गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को लाई सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 मिर्जागंज गांव में शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे आकाश चौधरी ने बंद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी परिवार वालों द्वारा सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां शनिवार की सुबह 7:00 बजे डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।