जमुई: 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की साइकिल यात्रा के दौरान युवक जमुई पहुंचा, जल संरक्षण का दिया संदेश, ASI ने किया स्वागत
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 हौसला अगर बुलंद हो और इरादे पक्के हों तो मंजिले आसान हो जाती है। ऐसा कर दिखाया है यूपी के लखनऊ के रहने वाले 25 वर्षीय पुत्र सम्पूर्ण शुक्ला ने।जल संरक्षण को लेकर साइकिल से पूरे भारत की यात्रा के दौरान करीब 15 महीना बाद सम्पूर्ण शुक्ला जमुई पहुंचा और शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे राजगीर के लिए रवाना हो गया। उत्पाद विभाग के ASI इरशाद आलम ने उनका स्वागत किया।