जमुई: थाना चौक मोहल्ला में दहेज के मामले में ससुराल वालों ने बहु की पिटाई कर घर से भगाया, महिला थाना की पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 थान चौक मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे दहेज की मांग को लेकर बेरहम ससुराल वालों ने बहु शाहिदा खातून की बुरी तरह पिटाई कर घर से भगा दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी नैहर वालों द्वारा महिला थाना की पुलिस को दी गई और घायल शाहिदा खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।