सन्ना: शिक्षक दिवस पर एकलव्य स्कूल सन्ना पहुंचे CMHO डॉ. जी.एस. जात्रा, बच्चों को स्वास्थ्य और HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
Sanna, Jashpur | Sep 6, 2026 शिक्षक दिवस के खास मौके पर जशपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में स्वास्थ्य और शिक्षा का अनूठा संदेश दिया गया। कार्यक्रम में CMHO डॉ. जी. एस. जात्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।