गुना: मगराना निवासी एक व्यक्ति से नानाखेड़ी में कलारी के पास की गई मारपीट, थाने में की शिकायत
मगराना निवासी एक व्यक्ति से मारपीट की गई है। फरियादी विशाल कुशवाहा ने बताया कि नानाखेड़ी में कलारी के पास के ढाबे पर झगड़ा कर रहे लोगों को देख रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने सिर पर लट्ठ से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है व थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।