गुना: गुना के केंट जोन में 3 फरवरी को DTR कार्य के चलते रहेगी बिजली कटौती, विद्युत कंपनी के प्रबंधक ने प्रेस नोट किया जारी
गुना में प्रबंधक केंट जोन विद्युत वितरण कंपनी गुना ने बताया कि 11 केव्ही लाइन पर DTR कार्य हेतु 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक दलवी कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी, नई मण्डी, एलआईसी ऑफिस, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गायत्री मंदिर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त विद्युत कटौती का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है.