गुना: जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 3 महीने से नहीं मिला वेतन भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गुना कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है जिससे कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति खराब हो गई, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जल्द वेतन देने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गुना कलेक्टर को ज्ञापन दिया है