गुना: करोद गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर बजरंगगढ़ पुलिस ने जांच के बाद क्रॉस मामला किया दर्ज
गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के करोद गांव में खेत पर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष के फरियादी घुमन सिंह कुशवाहा और दूसरे पक्ष के फरियादी सीताराम धाकड़ की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्ष के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।