गुना: पाटई गांव में उधारी के ₹200 मांगने पर 1 व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया मारपीट करने का आरोप, मामला हुआ दर्ज
गुना के म्याना थाना क्षेत्र की उमरी पुलिस चौकी के तहत पाटई गांव के फरियादी बनवारी सहरिया ने पुलिस को बताया कि देवानंद सहरिया से ₹200 उधारी के लेने थे. देवानंद और भैया लाल सहरिया दोनों बैठे थे. देवानंद से उधारी के रुपए मांगने पर भैयालाल सहरिया ने गाली देते हुए मारपीट कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है.