गुना: कैंट थाना क्षेत्र में मां को धमकी देकर एक युवक बोला अपनी लड़की से बात करवाओ नहीं तो परिवार को कर दूंगा खत्म, केस दर्ज
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पहुंच कर एक युवक ने धमकी देते हुए महिला की लड़की से बात कराने को कहा और बात नहीं कराने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी, फरियादी महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है