गुरूर: ग्राम धानापुरी में VB जी रामजी के तहत ग्राम पंचायत का बेहतरीन प्रयास, हजारों एकड़ खेतों में सिंचाई से किसानों में खुशी
Gurur, Balod | Aug 8, 2026 यहां पहले कच्ची नाली होने से हर वर्ष बारिश के दिनो मे फूट जाने से खेतों मे सिंचाई नही हो पाती थी। किसानो को अपने खेतो मे सिंचाई के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। कच्ची नाली होने से बारिश का पानी खेतो मे जाने की बजाय व्यर्थ ही बह जाता था। खेतों मे पर्याप्त पानी नही होने से तथा समय पर धान की फसलो को पानी नही मिलने के कारण फसल उत्पादन भी प्रभावित होता था।