ब्रेकिंग |
पौड़ी के मासों तल्ला क्षेत्र में एक गुलदार मुर्गी के बाड़े में फंस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और गुलदार को सुरक्षित तरीके से ट्रैंक्विलाइज कर रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को मौके से दूर रहने की सलाह दी गई है। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता पाई
Pauri, Garhwal | Jun 3, 2026